HometrendingRajasthan Weather : बीकानेर, जोधपुर और शेखावाटी में 10 जनवरी को बारिश,...

Rajasthan Weather : बीकानेर, जोधपुर और शेखावाटी में 10 जनवरी को बारिश, 11 को ओलावृष्टि का अलर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम में अब लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। असल में, एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कई संभागों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने 10 व 11 जनवरी को प्रदेश में कहीं बारिश होने तथा अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढोतरी दर्ज होने की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, 10 जनवरी रात्रि के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह 11 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्‍की मध्‍यम बारिश होने तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। विभा के अनुसार, 12 जनवरी से पुन: मौसम शुष्‍क रहने तथा कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular