Monday, May 25, 2026
HometrendingRajasthan Weather : आज 13 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार,...

Rajasthan Weather : आज 13 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस बीच, जयपुर में बारिश शुरू हो गई है।

विभाग के अनुसार, जयपुर, सीकर, टोंक, दौसा और झुंझुनू जिलों में कहीं-कहीं मध्य से तीव्र मेघगर्जन व गरज चमक के साथ अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, चूरू, हनुमानगढ़, कोटपूतली, बहरोड जिलों में कहीं-कहीं हल्की सी मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हल्के से माध्यम मेघगर्जन, गरज चमक के साथ अचानक तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!