HometrendingRajasthan Weather : 14 तक जारी रहेगी बारिश की गतिविधियां, आज भी...

Rajasthan Weather : 14 तक जारी रहेगी बारिश की गतिविधियां, आज भी कई जिलों में अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून जमकर बरस रहा है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के कई हिस्‍सों में जोरदार बारिश हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 9 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, आगामी 14 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी से अति भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। इसे देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

आपको बता दें कि बीते दस दिनों में प्रदेश के 34 जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत या उससे अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, 5 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बीते 24 घंटे में यहां बरसे बादल...

झुंझुनूं में 70 मिलीमीटर

खेतड़ी में 57

बिसाऊ में 42

चिड़ावा में 37

भरतपुर के पहाड़ी में 45

रूपवास में 50

श्रीगंगानगर के लालगढ़ में 53

श्रीगंगानगर शहर में 17

हनुमानगढ़ के नोहर में 24

सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 37

बामनवास में 44

करौली के श्रीमहावीरजी में 35

टोडाभीम में 27 मिलीमीटर

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular