HometrendingRajasthan Weather : गुलाबी सर्दी देगी दस्‍तक, आज 5 संभागों में बारिश...

Rajasthan Weather : गुलाबी सर्दी देगी दस्‍तक, आज 5 संभागों में बारिश की संभावना

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम के मिजाज में जल्‍द ही बदलाव आने वाला है। बीते चौबीस घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने से गुलाबी सर्दी ने दस्‍तक दे दी। इस बीच, मौसम विभाग ने आज जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में कई स्‍थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में सबसे ज्‍यादा बारिश भीलवाडा के बनेडा में 43 मिलीमीटर दर्ज हुई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा न्‍यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular