Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Weather : आज 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज, 7 जिलों...

Rajasthan Weather : आज 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज, 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में बारिश का दौर आज भी जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने सुबह 11.10 बजे ताजा अपडेट जारी करते हुए पांच जिलों में बारिश ऑरेंज अलर्ट तथा सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, कोटा उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्‍की व मध्‍यम बारिश का दौर जारी रहने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, सवाई माधोपुर, बारां, टोंक, डूंगरपुर, चित्‍तौड़गढ, झालावाड़, प्रतापगढ जिलों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्‍की व मध्‍यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश एवं कहीं कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सर्वाधिक बारिश डबोक (उदयपुर) में 94.3 मिमी दर्ज की गई है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलौदी में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस सीकर में दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, आज 0830 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 60 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!