HometrendingRajasthan Weather : नया सिस्‍टम हुआ सक्रिय, आज और कल बारिश के...

Rajasthan Weather : नया सिस्‍टम हुआ सक्रिय, आज और कल बारिश के आसार, अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी का अहसास बरकरार है। इस बीच, आज से मौसम के मिजाज में बदलाव आने के संकेत मिल रहे है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 जनवरी को प्रदेश में बारिश होने की संभावना के चलते सर्दी का जोर एक बार फिर से बढऩे के आसार बन गए है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के उत्‍तर-पश्चिमी और उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, और बीकानेर जैसे शहरों में 21 जनवरी को बारिश की बूंदों की संभावना है। वहीं, 22 जनवरी को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

बीते चौबीस घंटे की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्‍यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर व श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular