HometrendingRajasthan Weather : लौट रहा मानसून, 6 व 7 को 20 जिलों...

Rajasthan Weather : लौट रहा मानसून, 6 व 7 को 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून लौट कर आ रहा है। असल में, बंगाल की खाड़ी में नया परिसंचरण सिस्‍टम विकसित होने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने छह व सात सितम्‍बर को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार,  छह सितंबर को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर और टोंक जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह सात सितंबर को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर और टोंक जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, आठ सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, टोंक, उदयपुर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular