HometrendingRajasthan Weather : तीन दिन रहेंगे गर्मी वाले, फिर पलटेगा मौसम, आंधी-बारिश...

Rajasthan Weather : तीन दिन रहेंगे गर्मी वाले, फिर पलटेगा मौसम, आंधी-बारिश का दौर होगा शुरू

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आंधी और बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से ही आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर बीकानेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में आगामी 2-3 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 8 से 11 जून को सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने तथा कहीं-कहीं हीटवेव चलने व तेज धूलभरी हवाएं 20-30 Kmph चलने की प्रबल संभावना है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ कुछ भागों में 11 जून से पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular