HometrendingRajasthan Weather : अगले तीन घंटे में दो जिलों में भारी, 13...

Rajasthan Weather : अगले तीन घंटे में दो जिलों में भारी, 13 जिलों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में चल रहे शुष्‍क मौसम के दौर के बीच कुछ स्‍थानों पर बारिश की खबरें भी आ रही है। आज उदयपुर, करौली,  झालावाड़ के झालारापाटन में बारिश हुई है। इस बीच, मौसम ने ताजा अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, अगले तीन घंटे में दो जिलों में भारी व 13 जिलों में हल्‍की से मध्‍यम बा‍रिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, जयपुर व चित्तौडगढ़़ जिलों में तेज बारिश की संभावना है। वहीं, धौलपुर, दौसा, अलवर, झालावाड़, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी, बारां, कोटा, उदयपुर, राजसमंद, झुुंझुनूं जिलों व आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular