HometrendingRajasthan Weather : 8 से 10 अगस्‍त तक कई जिलों में भारी...

Rajasthan Weather : 8 से 10 अगस्‍त तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून जमकर बरस रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भी मानसून के सक्रिय रहने की भविष्‍यवाणी की है। मौसम विभाग ने 8 से 10 अगस्‍त तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार, 8 अगस्त को अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

इसी तरह 9 अगस्त को अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर और टोंक में भारी बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 10 अगस्त को अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, और पाली में अति भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने कहा है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ों के नीचे न जाएं। जल भराव वाली जगहों से दूर रहें। बरसाती नालों, रपट, व मौसमी नदियों के पुल पर वाहन चालक सावधानीपूर्वक संचालन करें। साथ ही मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular