HometrendingRajasthan Weather : कोहरे ने रात का पारा उतारा, अगले तीन-चार दिन...

Rajasthan Weather : कोहरे ने रात का पारा उतारा, अगले तीन-चार दिन में तेजी से बदलेगा मौसम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी का अहसास अब बढऩे लगा है। प्रदेश के कई शहरों में दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने कोहने के असर के चलते अगले तीन-चार दिन में रात का पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। लगा है। प्रदेश के हिल स्टेशन माउंट आबू के तापमान में भी गिरावट आई है। तापमापी का पारा न्यूनतम पहुंचा 3 डिग्री पर पहुंच गया है। यहां कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम मुख्‍यत शुष्क रहा। इसके अलावा जयपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आद्र्रता की औसत मात्रा 60 से 95 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अजमेर में 30.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.0 में डिग्री, जयपुर में 29.8 डिग्री, सीकर में 25.0 डिग्री, कोटा में 31.4 डिग्री, चितौडगढ़़ में 32.3 डिग्री, बाड़मेर में 32.2 डिग्री, जैसलमेर में 30.5 डिग्री, जोधपुर में 30.8 डिग्री, बीकानेर में 27.4 डिग्री, चूरू में 23.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 26.1 डिग्री, माउंट आबू में 21.4 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनू, बीकानेर में अगले तीन दिन घना कोहरा रहने की संभावना जताई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular