HometrendingRajasthan Weather : मानसून की विदाई दो अक्‍टूबर के बाद! आज भी...

Rajasthan Weather : मानसून की विदाई दो अक्‍टूबर के बाद! आज भी बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की विदाई की बेला अब नजदीक है। मौसम विभाग के अनुसार, दो अक्‍टूबर तक मानसून की प्रदेश से विदाई हो जाएगी। बीते चौबीस घंटे के दौरान कई जिलों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश दर्ज हुई है। वहीं, शुक्रवार को भी पूर्वी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के बीच परिसंचरण तंत्र एक्टिव हुआ है। यह तंत्र दो अक्‍टूबर तक एक्टिव रह सकता है। इस बीच, आज भरतपुर, कोटा और उदयपुर जिले में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular