HometrendingRajasthan Weather : शीतलहर ने उतारा पारा, सर्दी का बढ़ेगा असर, येलो...

Rajasthan Weather : शीतलहर ने उतारा पारा, सर्दी का बढ़ेगा असर, येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में चल रही शीतलहर ने कई भागों में दिन व रात का पारा उतार दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से सर्दी का असर और बढ़ेगा। तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

विभाग ने आज चूरू में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 10 से 12 दिसंबर को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अलावा जयपुर, नागौर, बीकानेर, जोधपुर, अलवर और दौसा जिलों में भी सर्द हवाएं चलने से सुबह-शाम सर्दी का असर बढने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular