HometrendingRajasthan Weather : दक्षिण-पूर्वी जिलों में बरसेंगे बादल, पश्चिम में तरसेंगे, दो...

Rajasthan Weather : दक्षिण-पूर्वी जिलों में बरसेंगे बादल, पश्चिम में तरसेंगे, दो सप्‍ताह का पूर्वानुमान जारी…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍‍थान में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितम्बर से उदयपुर और कोटा संभाग के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इसके अलावा शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने के आसार है।

विभाग के अनुसार, 28 सितम्बर से लेकर 3 अक्टूबर के बीच प्रदेश के पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं, दक्षिण-पूर्वी इलाकों में इस दौरान सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है, जबकि अन्य अधिकांश हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच कुछ भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। गर्मी का असर दिन में थोड़ा परेशान कर सकता है। हालांकि, दूसरे सप्ताह में तापमान सामान्य के आसपास बने रहने का अनुमान है, जिससे मौसम सुहावना महसूस होगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular