HometrendingRajasthan Weather : मौसम के शुष्‍क मिजाज के बीच 10 व 11...

Rajasthan Weather : मौसम के शुष्‍क मिजाज के बीच 10 व 11 दिसम्‍बर को शीतलहर चलने का अलर्ट

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में शुष्‍क चल रहे मौसम के मिजाज में अब बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने 10 और 11 नवम्‍बर को प्रदेश के पांच जिलों में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले दिनों सर्द अहसास गहरा गया था, लेकिन अब मौसम शुष्‍क होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 और 11 दिसंबर को झुंझुनूं, सीकर, चूरू, डीडवाना कुचामन और नागौर​ जिले में शीतलहर चलने और रात के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मैदानी भागों में सर्द हवा चलने और कहीं-कहीं सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में बीती रात का तापमान

अजमेमर में 9.8 डिग्री सेल्सियस

भीलवाड़ा में 8.2

अलवर में 9.8

जयपुर में 11.0

सीकर में 6.2

कोटा में 11.4

चित्तौड़गढ़ में 7.8

बाड़मेर में 14.0

जैसलमेर में 13.0

जोधपुर में 10.0

बीकानेर में 10.5

चूरू में 6.3

नागौर में 4.3

जालोर में 8.7

सिरोही में 7.3

फतेहपुर में 3.7

करौली में 5.9

लूणकरणसर में 4.9

झुंझुनूं में 7.5

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular