HometrendingRajasthan Weather : प्रचंड गर्मी के बीच तीन दिन आंधी के साथ...

Rajasthan Weather : प्रचंड गर्मी के बीच तीन दिन आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में चल रहे गर्मी के दौर के बीच राहत देने वाली खबर आई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 11 व 12 अप्रेल को तेज मेघगर्जना, तेज आंधी (40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा) व बारिश की प्रबल संभावना है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी दो-तीन दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जना और आंधी-बारिश की संभावना है। इस वजह से प्रदेश के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

विभाग के अनुसार, 10 अप्रेल को एक बार फिर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में दोपहर के बाद आंधी व हल्की बारिश की संभावना है। इसी तरह 11 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में तेज आंधी व बारिश की प्रबल संभावना है।
इसी तरह 12 अप्रेल को उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्से में तेज अंधड़ (40-50 KMPH) व हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं, 13 अप्रैल से अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने तथा तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 14-15 अप्रेल से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में पुन: अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज होने तथा हीट वेव का नया स्पेल शुरू होने की प्रबल संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular