Friday, June 19, 2026
Hometrendingराजस्‍थान वेदर : भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, जानें- आज से...

राजस्‍थान वेदर : भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, जानें- आज से अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में बारिश का दौर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा, उदयपुर व जोधपुर संभाग (दक्षिणी व दक्षिण पूर्वी राज) के अनेक भागों में 24 से 26 अगस्त भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह 25 अगस्त को कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश (200 मिमी से अधिक) होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटे में जयपुर, (पश्चिम) जैसलमेर, बाडमेर, नागौर, उदयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, चूरू जोधपुर जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने व एक दो दौर भारी बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, कोटा, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, झुंझुनूं, टोंक, राजसमंद, पाली, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बारां, बूंदी, जालौर, बीकानेर, कोटा, भीलवाड़ा, जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!