Hometrendingराजस्‍थान वेदर अलर्ट : आज 10 जिलों में कहीं मध्‍यम, कहीं भारी...

राजस्‍थान वेदर अलर्ट : आज 10 जिलों में कहीं मध्‍यम, कहीं भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दूसरा दौर चल रहा है। यह दौर जमकर बरस रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज बीकानेर, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़ चुरू, जोधपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अधिकांश इलाकों में हल्‍की व मध्‍यम बारिश होने की संभावना है।

आपको बता दें कि प्रदेश मेंं बीते 24 घंटे में जयपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, नागौर, जोधपुर, सिरोही, चित्तौड़गढ़ जिलों में कहीं मध्‍यम तो कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ में सबसे ज्‍यादा 208 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

विभाग के अनुसार, पश्चिम मध्य, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण उड़ीसा के तट पर भीषण चक्रवात का परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके चलते वायुमंडल को जबरदस्त नमी मिल रही है। यह हवाएं जहां भारी हो रहीं है वहीं भारी बारिश कर रही हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular