HometrendingRajasthan Weather : अब हल्‍की से मध्‍यम बारिश का चलेगा दौर, 15...

Rajasthan Weather : अब हल्‍की से मध्‍यम बारिश का चलेगा दौर, 15 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने से गर्मी का अहसास बढ़ गया है। इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर ही रहेगा, जबकि 15 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ने के साथ मानसून फिर सक्रिय हो सकता है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने 11 जुलाई को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, डीग, भरतपुर और धौलपुर में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में चूरू में सबसे अधिक 25.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पिलानी (झुंझुनूं) में 10.1 मिमी और सीकर में 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अलवर और श्रीगंगानगर में भी अच्छी बारिश हुई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular