Hometrendingराजस्थान : अनलॉक-1 की गाइडलाइंस जारी, आगामी आदेश तक ये रहेंगे बंद...

राजस्थान : अनलॉक-1 की गाइडलाइंस जारी, आगामी आदेश तक ये रहेंगे बंद …..

जयपुर । गृह मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइंस के एक दिन बाद देश के अधिकतर राज्यों ने लॉकडाउन-5 पर नई गाइडलाइंस जारी की है। राजस्थान में 30 जून तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। साथ ही आगामी आदेशों तक प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल, होटल, क्लब, बार, बंद रहेंगे साथ ही सामाजिक समारोह, राजनीतिक समारोहों का आयोजन नहीं हो सकेगा।

प्रदेश के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने नई गाइडलाइंस जारी करते हुए बताया कि सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू नहीं होगी । साथ ही शिक्षण संस्थान , जिम, मेट्रो, सिनेमाघर भी बंद रहेंगे। साथ ही सिटी बसें बंद रहेगी। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन सेवा निर्धारित रूटों पर चलेगी।

Mahaveer Ranka
Mahaveer Ranka

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular