Hometrendingजर्मनी के बर्लिन में राजस्थान पर्यटन विभाग का पवेलियन बना सभी के...

जर्मनी के बर्लिन में राजस्थान पर्यटन विभाग का पवेलियन बना सभी के आकर्षण का केंद्र

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com आईटीबी बर्लिन में मंगलवार को राजस्थान पर्यटन विभाग का पवेलियन सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।

जर्मनी के बर्लिन शहर में सुसज्जित राजस्थान पर्यटन विभाग के पवेलियन का भारत के राजदूत पी. हरीश और पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव (आई.ए.एस.) एमआर सिनेरेम ने राजस्थान पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ तथा निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा की उपस्थिति में उद्घाटन किया।

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राजस्थान पर्यटन द्वारा मंगलवार दोपहर को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रोड शो आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही वहां मौजूद विभिन्न टूर ऑपरेटर्स और मीडिया के समक्ष राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तुतीकरण भी दिया जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular