Hometrendingराजस्‍थान : आज अधिकांश संभागों में होगी बारिश, बीकानेर में शनिवार को...

राजस्‍थान : आज अधिकांश संभागों में होगी बारिश, बीकानेर में शनिवार को येलो अलर्ट…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में मानसून की बारिश से अधिकांश जिले तर-बतर हो रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्‍थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा व उदयपुर तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़़, उदयपुर व सिरोही जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बरसात का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर व टोंक तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि, बारां, कोटा, झालावाड़ तथा झुंझुनू जिलों के साथ पश्चिमी राजस्थान के चूरू जिले में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular