Hometrendingराजस्‍थान : फिर चलेगा आंधी-बारिश का दौर, जानें अगले पांच दिनों का...

राजस्‍थान : फिर चलेगा आंधी-बारिश का दौर, जानें अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम के मिजाज में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में धूलभरी आंधी चली और हल्‍की बारिश भी हुई। इससे तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज हो गई। राजधानी में दोपहर में जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन आंधी और बारिश के बाद तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक नीचे उतर गया। बहरहाल, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम सामान्‍य रहेगा। आंधी व बारिश का दौर एकबारगी खत्‍म होने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी। हालांकि, 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव संभव है।

विभाग के अनुसार, 27 व 28 अप्रैल से प्रदेश में नया परिसंचरण तंत्र सक्रिय होने से एक बार फिर से आंधी व बारिश का दौर चल सकता है, इससे तापमान में भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular