Hometrendingराजस्थान : इन 385 पदों की भर्ती में EWS वर्ग को दी...

राजस्थान : इन 385 पदों की भर्ती में EWS वर्ग को दी छूट, आवेदन की तिथि बढ़ाकर 30 अप्रेल तक हुई 

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
जयपुर abhayindia.com सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गुरुवार को बताया कि राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड के माध्यम से सहकारी उपभोक्ता हॉलसेल भण्डारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में EWS वर्ग को छूट दी गई हैं, इस के लिए आवेदन की तिथि 20 अप्रेल से बढ़ाकर 30 अप्रेल,2021 की गई हैं।  उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अब 30 अप्रेल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
आंजना ने बताया कि सहकारी उपभोक्ता हॉलसेल भण्डारों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में बी-वर्ग में क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/ सेल्समेन/ गोडाउन कीपर/ स्टोर कीपर/ टाईपिस्ट/ कैशियर के 385 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से की जायेगी।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि सहकार भर्ती बोर्ड भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रामाणिकता को सुनिश्चित करेगा।  इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए बोर्ड की वेबसाइट https://rajcrb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। सहकार भर्ती बोर्ड को उक्त पदों की संख्या में वृद्धि अथवा कटौती करने का अधिकार  होगा।
आंजना ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही सम्पन्न की जा सकेगी। आवेदन के लिए 30 अप्रेल, 2021 तक बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट पर देय निर्धारित तिथि एवं समयावधि में इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदन करना होगा।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular