Saturday, May 16, 2026
Hometrendingराजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अक्‍टूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड ने जारी किए संशोधित शेड्यूल में रिजल्ट की संभावित तारीख भी बताई है। यह बोर्ड की वेबसाइट पर देर शाम जारी किया गया था।

बोर्ड के कैलेंडर के अनुसार, साल 2024 में अक्‍टूबर से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2025 में 54 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2026 की 5 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल दिया गया है। सबसे पहले समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) होगी, जिसकी संभावित तारीख 22 अक्‍टूबर 2024 रखी गई है। इसका रिजल्ट 24 फरवरी 2025 को घोषित किया जाएगा।

कैलेंडर के अनुसार, आखिरी परीक्षा 28 जून 2026 को टैक्‍स असिस्टेंट (कर सहायक) की होगी। इसका रिजल्ट घोषित करने की संभावित तारीख 12 दिसंबर 2026 बताई गई है। कैलेंडर के अनुसार, जेल प्रहरी-2024 भर्ती परीक्षा 9 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025 को होगी। इसका रिजल्ट 12 अक्‍टूबर 2025 को घोषित किया जाएगा। वहीं, पटवारी भर्ती परीक्षा 10 और 11 मई 2025 को होगी। इसका परिणाम 11 सितंबर 2025 में घोषित किया जाएगा।

बोर्ड ने इस बार परीक्षा रविवार के अलावा सामान्य दिन (वर्किंग-डे) में भी करवाने का शेड्यूल तय किया है। इसी तरह संविदा पर होने वाली कम्‍युनिटी हेल्थ ऑफिसर यानी सीएचओ की भर्ती के लिए परीक्षा 6 जून 2026 को करवाई जाएगी। वहीं, ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2025 के लिए परीक्षा 11 और 12 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!