Saturday, May 16, 2026
Hometrendingराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कर रहा चार भर्ती परीक्षाओं की वैकेंसी निकालने...

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कर रहा चार भर्ती परीक्षाओं की वैकेंसी निकालने की तैयारी, जानें- पूरा अपडेट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आने वाले दिनों में चार भर्ती परीक्षाओं की वैकेंसी निकालने जा रहा है। इनमें शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट), प्लाटून कमांडर, लैब असिस्टेंट और जमादारजैसी भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इन भर्ती परीक्षाओं की विज्ञप्ति इसी महीने जारी किया जाना प्रस्तावित है। वहीं,अगस्त में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, प्लाटून कमांडर, लैब असिस्टेंट और जमादार की अनुमति आ चुकी है। शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट) की अ यर्थना को लेकर शिक्षा विभाग से बातचीत का दौर जारी है। 700 से 800 लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की तैयारी आलोक राज ने बताया- कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्लाटूनकमांडर के 100 से कम पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाएगी। लैब असिस्टेंट के 200 से कम पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।

बोर्ड अध्‍यक्ष के अनुसार, हम कोशिश कर रहे हैं कि शिक्षा विभाग में भी रिक्त चल रहे लगभग 700 से 800 लैब असिस्टेंट के पदों पर एक साथ भर्ती हो जाए। इसको लेकर अंतिम दौर की बातचीत जारी है। फॉर्म भरने के बाद अभ्‍यर्थी शामिल नहीं होगा तो एक्‍शन होगा।

उन्‍होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कर्मचारी चयन बोर्ड ने पूर्व में ही भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। अब भर्ती विज्ञप्ति जारी करने के साथ ही अभ्‍यर्थियों को फॉर्म में संशोधन और फॉर्म वापस लेने की सुविधा भी दी जाएगी। फॉर्म भरने के बाद भी कोई अभ्‍यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं होता है तो उसके खिलाफ एक्‍शन भी लिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!