Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की विभिन्न परीक्षाओं की उत्तर कुंजी मास्टर प्रश्न...

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की विभिन्न परीक्षाओं की उत्तर कुंजी मास्टर प्रश्न पत्र के साथ जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 17 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) (लेवल द्वितीय कक्षा 6 से 8 तक) सीधी भर्ती 2025 विषय हिन्दी (परीक्षा कोड-DHD68) एवं विषय अंग्रेजी (परीक्षा कोड-PQR) तथा प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) (लेवल प्रथम (सामान्य) कक्षा 1 से 5 तक) सीधी भर्ती 2025 (परीक्षा कोड-ZZ8) पदों के लिए आयोजित परीक्षाओ के मास्टर प्रश्न पत्र तथा इनकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजियों बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।  परीक्षार्थियों से इस संदर्भ में ऑनलाइन / ऑफलाइन आपत्तियाँ मांगी गई है।

ऑनलाइन आपत्तियां बोर्ड की वेबसाइट पर 12 मार्च, समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से 14 मार्च समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक दर्ज कराई जा सकती है। ऑफलाइन आपत्तियाँ  12 मार्च, समय प्रातः 10 बजे से 16 मार्च, समय सायः 6 बजे तक व्यक्तिशः उपस्थित होकर बोर्ड कार्यालय के स्वागत कक्ष में जमा करवा सकते हैं। विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!