Monday, April 29, 2024
Hometrendingराजस्थान : गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट, पांच नए चेहरे ....

राजस्थान : गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट, पांच नए चेहरे ….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर abhayindia.com राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार में कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है। ऐसे में चर्चाएं ये भी है कि पांच नए चेहरे गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है। यह कयास राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे से लगाए जा रहे है।

सूत्रों की मानें तो गहलोत सरकार पांच नए चेहरे मंत्रिंमंडल में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। ज्यादा चर्चा बसपा से आए विधायकों में से कुछ विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल होने की हो रही है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री गहलोत भी अपने कुछ विधायकों को मंत्रिमंडल में लाना चाहते है।

बीकानेर में कैसे कहे आमजन में खौफ नहीं है? फिलहाल सब खैरियत है…

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी बात हो चुकी है। लेकिन अभी मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया के इशारे का इंतजार है।

बीकानेर में भी सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजे के विरुद्ध उगला जहर, देखे वीडियो

माना जा रहा है कि मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों में कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है क्योकि उनके कार्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे है। वहीं कुछ मंत्रियों को राज्यमंत्री से कैबिनेट में लाया जा सकता है। राजनीति गलियारों में चर्चा यह भी चल रही है कुछ मंत्रियों के विभाग बदलकर उन्हें दूसरे विभाग दिए जा सकते है।

वसुंधरा से मिलने के बाद बोले बीजेपी प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया- हम ये धारणा तोड़ेंगे…

कांग्रेस के अलग-अलग खेमों से खबर आ रही है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से एक विशेष मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular