Hometrendingसियासी संघर्ष के बीच गहलोत के तीखे तेवर, बोले- नहीं तो पीएम...

सियासी संघर्ष के बीच गहलोत के तीखे तेवर, बोले- नहीं तो पीएम आवास पर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में चल रहे सियासी संघर्ष के बीच आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक दल की बैठक में फिर भाजपा पर हमला बोला। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार गिराने की भाजपा की साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति के पास जाएंगे। यदि इससे भी बात नहीं बनी तो हम प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन करेंगे। बैठक में सीएम गहलोत की इस बात का विधायकों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

इस बीच, खबर यह है कि सीएम गहलोत विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर अड़े हैं। वे इसके लिए राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलेंगे। गहलोत ने आज सुबह ही उनसे मिलने का समय मांगा था। बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत राज्‍यपाल को विधानसभा सत्र के लिए नया प्रस्ताव देंगे और 6 आपत्तियों का जवाब देंगे।

आपको बता दें कि सत्र बुलाने को लेकर दोनों पक्षों में तकरार तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सोमवार को सत्र बुलाना चाहते हैं, लेकिन राज्यपाल ने कोरोना महामारी का हवाला देकर इनकार कर दिया था। कल रात मुख्यमंत्री को भेजे लेटर में सत्र को लेकर आपत्तियां जताई थीं।

सावन का “सिस्‍टम” सक्रिय, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में बरसाती सिस्‍टम सक्रिय हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार आज राजसमंद, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौडगढ़, सिरोही, प्रतापगढ़, बाडमेर, पाली, जोधपुर, नागौर और जालौर जिले में तीव्र मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इनके अलावा भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभागों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर चला। सबसे ज्यादा अजमेर में 93.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, पिलानी और चित्तौडगढ़ जिले में भी बारिश हुई है।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!