Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट-2025 तीन को, 35 केन्‍द्रों पर होगा आयोजन

राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट-2025 तीन को, 35 केन्‍द्रों पर होगा आयोजन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com वेटरनरी विश्वविद्यालय में स्नातक (बी.वी.एससी. एण्ड ए.एच.) पाठ्यक्रम वर्ष 2025-26 में प्रवेश के लिए तीन अगस्त (रविवार) को होने वाले प्री-वेटरनरी टेस्ट की सभी तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

परीक्षा के मद्देनजर बुधवार को अधिष्ठाता एवं संकायाध्यक्ष प्रो. हेमन्त दाधीच, आर.पी.वी.टी. समन्वयक प्रो. उर्मिला पानू एवं निदेशक क्‍लीनिक प्रो. प्रवीण बिश्नोई के निर्देशन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आर.पी.वी.टी. समन्वयक प्रो. पानू ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर निगरानी के लिए विश्वविद्यालय द्वारा पर्यवेक्षक और सहायक पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के आकस्मिक निरीक्षण के लिए उडऩ दस्तों का गठन किया गया है।

परीक्षा के लिए बीकानेर (04), जयपुर (19), उदयपुर (04) और जोधपुर (05) के कुल 32 परीक्षा केन्द्रों को चयनित किया गया है। परीक्षार्थियों को प्रात: 9:30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। बैठक के दौरान पर्यवेक्षक, सहायक पर्यवेक्षक एवं उडऩदस्तों के अधिकारियों को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर अभ्‍यर्थियों की वीडियोग्राफी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन भी करवाई जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!