Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान : पूनिया ने खोला उपचुनाव में राजे की दूरी का राज,...

राजस्थान : पूनिया ने खोला उपचुनाव में राजे की दूरी का राज, कहा गहलोत सरकार …

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/झुंझुनू abhayindia.com राजस्थान में खींवसर-मंडावा में होने वाले उप चुनाव में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का उपस्थित नहीं होने पर उठ रहे सवालों पर मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने व्यक्तिगत पारिवारिक कार्यो के चलते व्यस्त चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने इस बारे में पार्टी को पहले ही अवगत करवा दिया था। अब अगर वो चुनाव प्रचार अभियानों में नहीं आती है तो उन पर कोई सवाल नहीं उठता।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने झुंझुनू में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजे जल्द ही राजस्थान आएंगी और पार्टी के लिए काम करेगी। पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिए गए बयान कि प्रतिक्रिया में कहा की उनको वसुंधरा राजे की चिंता क्यों हो रही है ? मुख्यमंत्री गहलोत को तो यह चिंता होनी चाहिए की उनके मंत्री और उप मुख्यमंत्री क्या बोल रहे है?

पूनिया ने कहा कि अगर किसी भी प्रणाली में परिवर्तन होता है तो सभी से चर्चा करनी चाहिए। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री कह रहे है कि कोई चर्चा नहीं हुई। अखबारों से जानकारी मिल रही है। कभी पुनर्सीमांकन, कभी प्रत्यक्ष चुनाव कभी अप्रत्यक्ष अब आ गया हाईब्रिड फार्मूला। इस प्रणाली में साफ तौर पर खामी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री अपने बेटे को जोधपुर का महापौर बनाना चाहते है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!