Hometrendingस्‍पीकर के नोटिस पर दायर याचिका पर यथास्थिति के निर्देश

स्‍पीकर के नोटिस पर दायर याचिका पर यथास्थिति के निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में चल रहे सियासी संकट को लेकर आज बडी खबर सामने आई है। सियासी संकट के बीच नोटिस याचिका में सचिन पायलट गुट की ओर से केन्द्र सरकार को इस मामले में पक्षकार बनाने की अर्जी को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

अब इसमें केंद्र सरकार का पक्ष भी सुना जाएगा। बडी खबर यह है कि अर्जी को स्‍वीकार करने के बाद हाईकोर्ट ने स्‍पीकर के नोटिस पर दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है।

कलक्‍टर का दिल हुआ गार्डन-गार्डन…

बीकानेर Abhayindia.com जिला कलक्टर एवं न्याय अध्यक्ष नमित मेहता गुरूवार शाम को वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पहुंचे और पार्क में साफ-सफाई, सिंचाई के पानी की उपलब्धता का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पार्क की दशा सुधारने के निर्देश दिए।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

भ्रमण पथ के बीच में नगर निगम की ओर से संचालित पार्क की स्थिति देखकर, उन्होंने निगम अधिकारियों से पार्क को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस पार्क में गंदगी और जगह-जगह खड्डे मिलने पर नाराजगी जताई। कलक्टर ने पूरे पार्क में दूब लगाने, पेड़ों की कटाई छंटाई कर इसे सुन्दरत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूब की कटाई नियमित रूप से और बराबर इसमें सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर निगम के सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि पूरे पार्क को अगले 15 दिन में साफ-सुथरा और हरियाला बनाए। न्यास अध्यक्ष ने कहा कि जब तक नगर विकास न्यास पार्क की सफाई का ठेका नहीं कर लेता है, नगर निगम पूरे पार्क की सफाई करवाएगा।

कचरा जलता मिला तो…

कलक्टर ने पार्क में कचरा जलते हुए देख कहा कि पार्क परिसर में अगर कल से कचरा जलता हुआ मिला तो संबंधित निगम और न्यास के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई के दौरान एकत्रित कचरेे आदि को प्रतिदिन उठाने के निर्देश दिए।

इस ट्रेक पर कैसे दौड़़ सकते है…

कलक्टर ने भम्रण पथ के ट्रेक को उबड़-खाबड़ देखकर कहा कि इस पर कैसे दौड़ा जा सकता है। उन्होंने न्यास सचिव को टे्रक का लेवल नए सिरे से ठीक करवाने के निर्देश दिए। ताकि ट्रेक पर धावक आसानी से दौड़ का अभ्यास कर सके, ऐसा तैयार करवाया जाए। वर्तमान में ट्रेक की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने इसे शीघ्र ही ठीक करवाकर, संबंधित अभियंता,न्यास सचिव को नियमित रूप से इसके कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

रोका जाए ठेकेदार का भुगतान…

कलक्टर ने कहा कि ट्रैक समतलीकरण होना चाहिए और वर्तमान में ट्रेक के ऊपर बजरी बिछी हुई है, उसे भी हटाया जाए ताकि धावक का पैर स्लिप ना हो। उन्होंने पूछा कि इस ट्रेक का कार्य किस ठेकेदार से करवाया है ? जब तक इसे ठीक नहीं किया जाता, ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाए।

तीन दिन में हो सफाई…

जिला कलक्टर ने कहा कि संपूर्ण भ्रमण पथ में साफ-सफाई अगले 3 दिन में हो जानी चाहिए। जितना भी कचरा बिखरा हुआ है उसे नगर निगम युद्ध स्तर पर लैबर लगा कर हटा दें। साथ ही उन्होंने यहां आने वाले लोगों के लिए पेयजल की भी बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। मेहता ने कहा कि भ्रमणपथ पर सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर होनी चाहिए, जिससे रात के समय आमजन आसानी से वॉक कर सके।

उन्होंने भ्रमणपथ का जायजा लेते समय इसके जगह-जगह क्षतिग्रस्त मिलने पर न्यास अभियन्ताओं को इसकी मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। न्यास अध्यक्ष ने कहा कि भ्रमण पथ के बाहर जो ज्यूस की दुकानें उन्हें यहां से हटाए, भ्रमण पथ के अंदर कोई स्थान चिन्हित करें, जहां इन्हें के अस्थाई रूप में स्थापित किया जा सके। इसके लिए उन्होंने क्योस्क बनाने के निर्देश दिए। न्यास को इससे कुछ धनराशि की मिलेगी, साथ ही साफ सफाई भी बेहतर तरीके से रहेगी। भ्रमण पथ के सामने के मुख्य मार्ग इस ज्यूस वालों से जो यातायात बाधित हो रहा है, वह भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भ्रमण पथ में जहां झूले लगे हुए हैं वहां और बेहतर तरीके के झूले लगाए जाएं और जिन झूलों मेें टूट-फूट हुई है उन्हें ठीक किया जाए।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर न्यास सचिव मेघराज मीना, अधीक्षण अभियन्ता नगर विकास न्यास संजय माथुर, अधिशाषी अभियन्ता नगर विकास न्यास भंवर खां, यायुब, निगम अधीक्षण अभियन्ता ललित ओझा, उद्यान अधीक्षक सुनील जावा, सफाई निरीक्षक बी.डी. व्यास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!