Hometrendingराजस्‍थान में सियासी संघर्ष : भाजपा ने कहा- लुगाई, टाबर और जनता...

राजस्‍थान में सियासी संघर्ष : भाजपा ने कहा- लुगाई, टाबर और जनता से मिलने के लिए कब खोलेंगे बाड़ा?

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में सियासी संघर्ष चरम पर है। इस बीच, भाजपा लगातार हमलावर बनी हुई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर फिर निशाना साधा।

पूनिया ने लिखा कि हमारी ललकार फिल्म के बाद अशोक गहलोत जी के कुछ मंत्री और विधायक बाड़े से निकले तो हैं पर पुलिस के पहरे में। बस देखना यह है कि लोकतंत्र की बात करने वाले, बाड़े में बंद लोगों को लुगाई टाबर और क्षेत्र की जनता से मिलने के लिए पूरा बाड़ा कब खोलेंगे? कब तक बाड़े में बंधक रहेगी सरकार?

आपको बता दें कि गुरुवार सुबह राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना और विधायक प्रशांत बैरवा एक साथ फेयरमोंट होटल से बाहर निकले। इस दौरान दोनों की कार के साथ पुलिस की गाड़ी भी रवाना हुई। दोनों कहां गए हैं इस बारे मे जानकारी नहीं दी गई है।

बीकानेर में एसीबी एक्‍शन में

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की टीम पूरी तरह एक्‍शन में आ गई है। पिछले दिनों नगर निगम के एक कर्मचारी को रिश्‍वत लेते दबोचने के बाद आज एसीबी टीम ने खाजूवाला में ग्राम विकास अधिकारी माणकचंद तथा गांव पूनरासर के पटवारी रामवतार चौधरी को रिश्‍वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

एसीबी के एएसपी रजनीश पूनिया ने अभय इंडिया को बताया कि खाजूवाला के ग्राम विकास अधिकारी माणकचंद को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनुदान का भुगतान करने की एवज में 3500 रुपए तथा श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के पूनरासर के पटवारी रामवतार चौधरी को केसीसी लोन के दस्तावेज तैयार करने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगें हाथों पकड़ा है। समाचार लिखे जाने तक जांच की कार्रवाई चल रही है।

 

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!