Hometrendingगहलोत सरकार के मंत्री ने कलक्‍टर से कहा- यहां नेतागिरी सिर्फ मेरी...

गहलोत सरकार के मंत्री ने कलक्‍टर से कहा- यहां नेतागिरी सिर्फ मेरी चलेगी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर। प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार के युवा व खेल मामलात मंत्री अशोक चांदना का एक ऐसा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि यहां नेतागिरी सिर्फ मेरी चलेगी। कोई दूसरा नेतागिरी करता दिखाई दिया तो उसे देख लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंत्री चांदना बूंदी के नैनवां तहसील दौरे के दौरान एक जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां किसानों के काम नहीं होने की शिकायत जब उन्‍हें मिली तो वे नाराज़ हो गए। उन्होंने किसानों की मौजूदगी में ही कलक्टर को फोन लगाया और उन्हें खरी-खरी सुना डाली।

मंत्री ने फोन पर बात के दौरान कहा कि ‘नेतागिरी किसी की नहीं चलने दी जाएगी। यहां नेतागिरी एक ही आदमी करेगा। वो मैं हूं और कोई दूसरा नेतागिरी की तो उसे मैं बताऊंगा। मंत्री ने कहा कि जब आदेश जारी कर दिए तो पटवारी नामांतरण क्यों नहीं खोल रहे? उन्होंने नामांतरण नहीं खोलने वाले पटवारियों का बाड़मेर स्थानान्तरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री चांदना के ये तेवर देखकर किसानों ने भी तालियां बजाकर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular