Hometrendingराजस्थान पंचायत चुनाव 2026 : दूसरे चरण में आज 22 जिलों में...

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 : दूसरे चरण में आज 22 जिलों में मतदान, एक करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 22 जिलों में जिला परिषद के 352 और पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। कुल 8,404 प्रत्याशी मैदान में हैं और 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। इस चरण में कुल 8,404 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 11,799 केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में कुल 1,06,56,127 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 55,19,336 पुरुष, 51,36,744 महिलाएं और 47 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद के 352 वार्डों में 1,086 प्रत्याशी और पंचायत समिति के 2,197 वार्डों में 7,318 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण में 22 जिलों की 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों और जिला परिषद के 352 वार्डों में मतदान हो रहा है। कुल 8,404 प्रत्याशियों में जिला परिषद के 1,086 और पंचायत समिति के 7,318 प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान के लिए 11,799 केंद्र बनाए गए हैं। इन चुनावों में एक करोड़ छह लाख से ज्यादा मतदाता वोट डाल सकेंगे। एक मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति, दोनों के लिए मतदान करेगा।

बीकानेर की बात करें तो यहां जिला परिषद के 12 वार्डों में 39 प्रत्याशी और पांच पंचायत समितियों के 81 वार्डों में 243 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 1,77,209 पुरुष, 1,58,235 महिला और दो अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। कुल मतदाता 3,35,446 हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular