Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingराजस्थान : इन दुकानों के साथ रेस्टोरेंट, ढाबा व मिठाई की दुकानें...

राजस्थान : इन दुकानों के साथ रेस्टोरेंट, ढाबा व मिठाई की दुकानें खोलने के आदेश जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

राजस्थान abhayindia.com राजस्थान सरकार ने प्रदेश में मिठाई की दुकानों व रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन टेक अवे और होम डिलीवरी की पलना करनी होगी। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए खरीदारी तो की जा सकेगी, लेकिन वहां रुका नहीं जा सकेगा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप की ओर से जारी आदेशों ग्रामीण क्षेत्रों में बने ढाबों को खोलने की अनुमति दी गई है। हार्डवेयर की दुकानें, निर्माण सामग्री की दुकानें, वाहनों के विक्रय शोरूम, इलेक्ट्रिक व इलैक्ट्रोनिक्स की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है।

दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने के लिए बाध्य होंगे। इसके अलावा मास्क, सेनेटाइजेशन आदि का भी ध्यान रखना होगा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!