Homeराजस्थानराजस्‍थान  : कैबिनेट मंत्री मेघवाल का निधन, सीएम ने जताया दुख

राजस्‍थान  : कैबिनेट मंत्री मेघवाल का निधन, सीएम ने जताया दुख

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का सोमवार को निधन हो गया। मेघवाल का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। प्रदेश में 17 नवंबर को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा और सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सभी सरकारी दफ्तरों में 17 नवंबर को अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेघवाल के निधन पर दुख जताया है।

गहलोत ने ट्वीट किया कि लम्बी बीमारी के बाद मंत्री भंवर लाल मेघवाल जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। हम 1980 से एक साथ हैं। इस सबसे कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, ईश्वर उन्हें शक्ति दे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular