Hometrendingराजस्‍थान : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन बादल छाएंगे, कोहरा भी...

राजस्‍थान : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन बादल छाएंगे, कोहरा भी रहेगा

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे सर्दी का असर बरकरार रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन 28 व 29 दिसम्बर जयपुर और बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कोहरा छाएगा। बारिश के आसार हालांकि कम है।

मंगलवार को भी फतेहपुर व माउंट आबू में पारा माइनस में ही बना रहा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान -1.7 डिग्री सेल्सियस व माउंट आबू में -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इसके साथ ही सर्दी का असर और बढने वाला है।

राजस्‍थान के प्रमुख शहरों का न्‍यूनतम तापमान

फतेहपुर : (-1.7 )

माउंट आबू (-0.5)

बीकानेर : 3.9

चूरू : 0.5

श्रीगंगानगर : 4.8

हनुमानगढ़ : 3.9

नागौर : 2.8

बारां : 4.8

भीलवाड़ा : 3.8

टोंक : 3.6

झुंझुनूं : 1.9

सीकर : 1.5

सिरोही : 4.6

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular