Homeराजस्थानराजस्थान : सांसद हनुमान बेनीवाल ने NDA से अलग होने का किया...

राजस्थान : सांसद हनुमान बेनीवाल ने NDA से अलग होने का किया ऐलान

जयपुर hellobikaner.in राजस्थान में तीसरे मौर्चे के रूप में तैयार हुई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सुप्रीमो व् नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर NDA के गठबंधन से अलग होने की घोषणा कर दी है।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा की नए कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज आरएलपी पार्टी NDA के गठबंधन से अलग होने की घोषणा करती है।

आज शाहजहाँपुरा बार्डर जाते वक्त सांसद हनुमान बेनीवाल ने मीडिया से कहा की हमने किसान आन्दोलन का समर्थन पहले ही दे दिया था। जब तीनों बिल लाया गया तब मैं लोकसभा ने नहीं था। मुझे कोरोना का बहाना करके लोकसभा से बाहर किया गया था। यदि मैं सदन में होता तो ये बिल फाड़ देता। लोगों को तकलीफ है कि मैं NDA में हूं, आज मैं एनडीए से अलग होता हूं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular