Friday, April 24, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मंत्री सुनेंगे भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं की समस्‍याएं और सुझाव, मुख्‍यालय पर...

राजस्‍थान में मंत्री सुनेंगे भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं की समस्‍याएं और सुझाव, मुख्‍यालय पर अगले महीने शुरू होगी सुनवाई

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सत्‍ता और संगठन के बीच आपसी समन्‍वय बैठाने के लिए कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में दिसम्‍बर में हर सप्‍ताह कार्यकर्त्‍ताओं की समस्‍याएं और सुझाव सुनने के लिए सुनवाई कार्यक्रम तय गया किया गया है। सीएम आवास पर अजमेर और बीकानेर संभाग के पदाधिकारियों से संवाद के दौरान मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ​कहा कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दो मंत्री मुख्यालय में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे।

इस दौरान सीएम शर्मा ने एसआइआर कार्यक्रम की नियमित समीक्षा और निकाय-पंचायत चुनावों की तैयारियों में सक्रिय होने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तुलना में कई गुना अधिक काम किया है और अब कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है जहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। राज्य सरकार दिसंबर में दो वर्ष पूरे करने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी कार्यक्रमों में अधिक भागीदारी और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने की अपील की। बताया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो वर्ष में 28 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

संवाद कार्यक्रम के तहत जिलावार समूह बनाकर चर्चा की गई तथा एक फॉर्म भरवाया गया, जिसमें संगठन-सत्ता से जुड़े सुझाव, प्राथमिकता वाले कार्य और विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी ली गई। बैठक में पदाधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक लैंडलाइन नंबर भी जारी किया गया, जिस पर कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। चुनिंदा कार्यकर्ताओं से स्वयं मुख्यमंत्री भी बात करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!