जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में बेमौसम बारिश और ओले गिरने के बाद अब मौसम के मिजाज में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बिल्कुल कम है। ऐसे में विभिन्न शहरों का पारा बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 48 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि बीकानेर और जोधपुर संभाग में आंशिक बादल छाए रहने तथा दोपहर बाद छुटपुट स्थानों पर बूंदाबादी होने की सम्भावना है।
बहरहाल, विभाग के अनुसार, 11 से 17 अप्रेल के बीच, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, उदयपुर सहित विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।














