Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान लॉकडाउन : विद्यार्थियों को घर भेजने की प्रक्रिया शुरू, इच्छुक विद्यार्थियों...

राजस्‍थान लॉकडाउन : विद्यार्थियों को घर भेजने की प्रक्रिया शुरू, इच्छुक विद्यार्थियों की मांगी सूचना…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जिला कलक्टर डॉ. जोगाराम ने बताया कि जयपुर में विभिन्न कोचिंग संस्थानों में अध्ययन कर रहे अन्य जिलों एवं राज्यों के ऎसे छात्र जो लॉकडाउन के कारण अपने घर नहीं जा पाए एवं अब अपने गृह जिले अथवा गृह राज्य जाने के इच्छुक हैं, उनका जिला प्रशासन द्वारा उनके जिलों एवं राज्यों में भिजवाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जयपुर जिला प्रशासन द्वारा ऎसे विद्यार्थियों की सूची तैयार करवाई जा रही है जो अपने गृह जिले या गृह राज्य में जाने के इच्छुक हैं। अपने छात्रों की सूची उपलब्ध कराने के लिए सम्बन्धित शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर्स आदि एवं इच्छुक छात्रों को अपने सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी से सम्पर्क करना होगा। उन्होंने बताया कि उपखण्ड अधिकारी सांगानेर से दूरभाष 0141-2731100 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सांगानेर तहसीलदार श्री मुकेश मीणा (8118892060) को भी विद्यार्थियों का विवरण प्रदान किया जा सकता है। इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी जयपुर से 0141-2209008 एवं उपखण्ड अधिकारी आमेर से 0141-2530180 पर अथवा नायब तहसीलदार आमेर श्री महेश ओळा (9352211665) से सम्पर्क कर घर जाने के इच्छुक विद्यार्थियों की सूचना दी जा सकती है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ एवं कलक्टे्रट वार रूम के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अभी फिलहाल घर जाने के इच्छुक सभी विद्यार्थियों की सूचना एकत्र की जा रही है। विद्यार्थियों की संख्या एवं गंतव्य के आधार पर इन्हें घर भेजने की प्रक्रिया जल्द तय कर ली जाएगी।

Rajasthan Lockdown : डीए के एरियर को स्‍थगित के मसले पर सचिन पायलट का आया ये बड़ा बयान…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!