Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्‍थान विधानसभा : इन दिग्‍गज विधायकों ने नहीं पूछा एक भी सवाल, बीकानेर...

राजस्‍थान विधानसभा : इन दिग्‍गज विधायकों ने नहीं पूछा एक भी सवाल, बीकानेर से…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा के बजट सत्र में तमाम विधायक अपने क्षेत्र के लोगों की आवाज बुलन्द करते हुए उनसे संबंधित मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन विडंबना यह भी है कि भाजपा और कांग्रेस के तीन दर्जन ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने चालू बजट सत्र में एक भी सवाल नहीं पूछा है। सदन के इन निष्क्रिय विधायकों की सूची में शामिल नाम देखकर आप भी आश्‍चर्यचकित रह सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, भाजपा खेमे से सवाल नहीं पूछने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सिद्धी कुमारी, पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी, अशोक डोगरा, कल्पना देवी, गोपीचंद मीणा, नरपत सिंह राजवी, पुष्पेन्द्र सिंह, ललित कुमार ओस्तवाल, वी. शंकर अवस्थी, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, हरेन्द्र निनामा तथा निर्दलीय विधायक महादेव सिंह, रामकेश का नाम भी शामिल है।

बीकानेर क्राइम : फायरिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्त में

इसी तरह, सत्तापक्ष के कांग्रेसी खेमे से सदन में सवाल नहीं पूछने वाले विधायकों की फेहरिश्त में  अमर सिंह, अमीन कागजी, अशोक, कृष्णा पूनिया, जितेन्द्र सिंह, दीपचंद, निर्मला सहरिया, परसराम मोरदिया, रीटा चौधरी, प्रशांत बैरवा, राजेन्द्र सिंह विधुड़ी, भंवरलाल शर्मा, भंवरलाल जाटव, महेन्द्र जीत सिंह मालवीय, मुकेश भाकर, राजेन्द्र पारीक, राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, वेदप्रकाश सोलंकी, रोहित बोहरा, हेमाराम चौधरी, सुरेश मोदी, सुदर्शन सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बीकानेर : वोल्‍टेज के अप-डाउन से जल गए टीवी सहित अन्‍य उपकरण

आरएसवी में हुआ व्यक्तित्व विकास के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर मंथन

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!