Hometrendingराजस्थान में राज्यसभा चुनाव की उठापटक खत्म, वेणु-नीरज और राजेन्द्र जीते

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की उठापटक खत्म, वेणु-नीरज और राजेन्द्र जीते

जयपुर Abhayindia.com राज्यसभा चुनाव के लिए पिछले कई दिन से चल रही उठापटक आज आखिरकार ख़त्म हो गई। चुनाव में मतदान के बाद आज कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार केसी वेणुगोपाल, नीरज डांगी ओर भाजपा के एक उम्मीदवार राजेन्द्र गहलोत ने जीत हासिल की है।

मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत ने विजयी कांग्रेस उम्मीदवारो को बधाई देते हुए इसे कांग्रेस विचारधारा की जीत बताया है। इधर, जीत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने विजयी तीनों उम्मीगदवारों को सर्टिफिकेट दिया। आपको बता दें कि चुनाव में भाजपा के दूसरे उम्मीदवार ओंकार सिंह लखावत को २० वोट ही मिले। चुनाव मे २०० में से १९८ विधायकों ने वोट डाला। दो विधायक गिरधारी महिया व भंवरलाल मेघवाल अस्ववस्थडता के चलते वोट देने नहीं पहुंचे।

चुनाव के दौरान कांग्रेस के वाजिब अली के वोट को लेकर विवाद हो गया। भाजपा ने उनका विरोध कर चुनाव अधिकारी को शिकायत की कि वे ऑस्ट्रेलिया से लौटे हैं उन्हें १४ दिन के लिए क्वारंटाइन रखा जाना चाहिए। हालांकि पहले वाजिब अली को वोट देने से रोक दिया गया, बाद में उनकी कोरोना की जांच की गई और वे पीपीई किट पहनकर वोट ड़ालने गये।

Bikaner news politics crime university education

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular