Hometrendingगहलोत सरकार-राज्‍यपाल की खींचतान के बीच बसपा ने हाईकोर्ट में दायर की...

गहलोत सरकार-राज्‍यपाल की खींचतान के बीच बसपा ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में सत्‍ता के संघर्ष के बीच विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर गहलोत सरकार और राज्‍यपाल के बीच खींचतान का दौर अब भी जारी है। इस बीच, बहुजन समाज पार्टी (BSP) विधायकों के कांग्रेस में विलय का मामला एक बार फिर हाईकोर्ट पहुंच गया है। बसपा ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर कर विधायकों के कांग्रेस में विलय को चुनौती दी है। इस याचिका पर अदालत में आज ही सुनवाई होगी। एडवोकेट दिनेश गर्ग ने पार्टी महासचिव सतीश मिश्रा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका पेश की।

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और अशोक गहलोत के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान किया था। मायावती ने कहा कि बसपा के 6 विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराना असंवैधानिक था। हम मामले को ऐसे ही नहीं जाने देंगे, जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के 6 विधायक चुने गए थे। उस समय हमने कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन दिया, लेकिन दुर्भाग्य रहा कि सीएम गहलोत की मंशा ने बसपा को काफी नुकसान पहुंचाया। हमने अपने विधायकों से कहा था कि वे विधानसभा में किसी भी तरह की वोटिंग के दौरान कांग्रेस के खिलाफ वोट करें। वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें पार्टी की सदस्यता सस्पेंड कर दी जाएगी।

इधर,  विधानसभा सत्र को लेकर गहलोत सरकार और राज्यपाल के बीच खींचतान जारी के चलते दो प्रस्ताव खारिज होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को तीसरी अर्जी राजभवन भेजी। अब राज्यपाल के जवाब का इंतजार है।

Preview YouTube video बीकानेर में हेलीकॉप्टर से दवा का छिड़काव, टिड्डी दल का सफाया

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!