Thursday, June 4, 2026
Homeराजस्थानराजस्‍थान : सरकार की आर्थिक सेहत खराब, कर्मचारियों का वेतन काटने की...

राजस्‍थान : सरकार की आर्थिक सेहत खराब, कर्मचारियों का वेतन काटने की तैयारी! ये रहेगा फार्मूला…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कोरोना काल के चलते प्रदेश की गहलोत सरकार की आर्थिक सेहत बेपटरी हो गई है। इसे पटरी पर लाने के लिए सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के वेतन कटौती कर सकती है।

कर्मचारियों के अलावा मुख्यमंत्री और विधायकों के वेतन को भी कटौती के दायरे में रखा जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं हो सका है। लेकिन, सूत्रों की मानें तो वित्त विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए बनाए गए फार्मूले के मुताबिक, सहायक कर्मचारियों का 1 दिन, मंत्रालयिक कर्मचारियों के 2 दिन, अधीनस्थ सेवा कर्मचारियों के 3 दिन की और गजेटेड अधिकारियों की 5 दिन की वेतन कटौती की संभावना है।

आपको बता दें कि कोरोना की प्रथम के बाद दूसरी लहर आने के बाद से सरकारी खजाने की सेहत खराब होती जा रही है। हाल में 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं को निःशुल्क वैक्सीनेशन की घोषणा के बाद राज्य सरकार पर तीन हजार करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसे कम करने के लिए गहलोत सरकार लगातार मंथन में जुटी है।

कोरोना : बीकानेर में आज सुबह की रिपोर्ट में आए 90 मरीज..

बीकानेर : नोडल अधिकारी करेंगे कोरोना संक्रमण के नियंत्रण कार्यों की मॉनिटरिंग, उपखण्डवार आरएएस अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी…

बीकानेर : ब्लैक फंगस को लेकर कैसी है तैयारी? बता रहे डॉ. मुकेश आर्य, देखें वीडियो…

बीकानेर : किराना दुकानों को खोलने की मांगी अनुमति, व्यापारियों ने कलक्टर से लगाई गुहार, देखें वीडियो… …

 

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!