Saturday, May 2, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में बारिश का दौर जारी, 10 जिलों में येलो अलर्ट

राजस्‍थान में बारिश का दौर जारी, 10 जिलों में येलो अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर अब भी जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की उम्‍मीद जताई है। विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए 10 जिलों सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बीकानेर क्राइम : पंकज मर्डर केस में दो नाबालिगों ने की थी फायरिंग, पकड़े गए

बीकानेर। नयाशहर पुलिस थानान्‍तर्गत जस्‍सूसर गेट के बाहर रजनी हॉस्पिटल के पास 15 वर्षीय किशोर पंकज आचार्य के मर्डर केस में पुलिस ने दोनों मुख्‍य आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह ने अभय इंडिया को बताया कि पंकज आचार्य के मर्डर केस में गिरफतार किए गए दोनों ही आरोपी नाबालिग है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्‍थल के फुटेज के आधार पर एक अन्‍य जने की तलाश की जारी है।

आपको बता दें कि एक सप्‍ताह पहले रजनी हॉस्पिटल के पास ऑटो रिपयेरिंग की दुकान के पास हुई इस वारदात में बाइक पर सवार होकर आये दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को ललकारा और उस पर फायरिंग कर दी। बचने के लिये युवक दौडक़र दुकान में घुस गया, लेकिन मौके पर खड़ा पंकज आचार्य पुत्र किशनलाल आचार्य गोली लगने से जख्‍मी हो गया। पंकज रजनी अस्‍पताल के पास अपनी बुआ के घर आया हुआ था, मौके पर उसके फुफेरे भाई की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है, वह फुफेरे भाई को खाने का टिफिन पहुंचाना आया था। इस दौरान यह वारदात हो गई।

राजस्थान : मुख्यमंत्री गहलोत ने दी नीट और जेईई मेन एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!