






बीकानेर Abhayindia.com आगामी पंचायतीराज चुनावों के संबंध में 28 फरवरी को नोखा रोड़, भीनासर में विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि पंचायतीराज में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के उद्देश्य से हो रही इस जनसभा में बड़ी संख्या में पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत हो सकें। इस जनसभा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा सम्बोधित करेंगे।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस जनसभा में जिले के लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, जिले के पूर्व जिला व उपजिला प्रमुख, प्रधान व उपप्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वरिष्ठ नेता, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक आदि अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, कांग्रेस विचारधारा से जुड़े पदाधिकारियों कोआमंत्रित किया गया हैं।


