Hometrendingराजस्थान : कल सुबह 10 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक,...

राजस्थान : कल सुबह 10 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सचिन पायलट….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर । कोरोना महामारी के बीच राजस्थान में जबरदस्त सियासी उठापटक चल रही है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जो भी मतभेद हैं सीएम अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट और सभी विधायक साथ मिलकर बातचीत से उसका हल निकालें।

सुरजेवाला ने बताया कि कल सुबह 10 बजे कांग्रेस विधायक दल की एक और बैठक बुलाई जाएगी। एक बार फिर सचिन पायलट के सभी विधायक साथियों से हमने अनुरोध किया है कि आइए और राजनीतिक यथास्थिति पर चर्चा कीजिए। अगर किसी व्यक्ति विशेष से कोई मतभेद है तो वो भी कहें।

सुरजेवाला ने कहा कि जो भी मतभेद हैं सीएम अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट और सभी विधायक साथ मिलकर बातचीत से उसका हल निकालें। सचिन पायलट के नहीं आने के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि कल सुबह 10 बजे बैठक होने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होटल फेयरमाउंट में ही मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सीएम विधायकों के साथ रात को यही रुकेंगे।

 

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!