Hometrendingराजस्‍थान : कई इलाकों में बरसे मेघ, जयपुर में ओले गिरे, अगले...

राजस्‍थान : कई इलाकों में बरसे मेघ, जयपुर में ओले गिरे, अगले 48 घंटे के दौरान भी आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। रविवार को राजधानी जयपुर के कई हिस्‍सों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। बीकानेर सहित कई जिलों में कहीं हल्‍की तो कहीं तेज बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 मार्च तक रहेगा। वहीं, अगले 48 घंटों के दौरान भी आंधी और बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, सोमवार को जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों से आंधी बारिश होगी। हालांकि पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, अजमेर, जयपुर,भरतपुर व कोटा संभाग के अधिकांश भागों में आंधी, बारिश,तेज हवा और ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं, 23 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 23 और 24 मार्च को आंधी और बारिश की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular